आगरा, अक्टूबर 19 -- दिवाली पर शहर में पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब बुलंदशहर से गंगाजल की आपूर्ति सामान्य हो गई है। शहर की जरूरत के मुताबिक पानी मिल रहा है। किसी भी आपात स्थिति को देखते हुए जलकल विभाग ने यमुना के प्लांट को भी चालू कर दिया है। इस प्लांट करीब 35 एमएलडी पानी यमुना से लिफ्ट किया जा सकता है। अपर गंगा कैनाल की सफाई के चलते बुलंदशहर के पालड़ा फाल से पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे शहर में जल संकट खड़ा हो गया था। जनता की जरूरत को देखते हुए जलकल विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की। तब वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मध्य गंगा कैनाल से गंगाजल की आपूर्ति की गई। हालांकि यहां से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। अपर गंगा कैनाल की सफाई का कार्य 19 अक्तूबर तक चलता था।...