बागपत, अक्टूबर 19 -- शहर में रविवार को दीपावली पर्व की पूर्व संध्या में पर लोग जाम के झाम से जूझते रहे। मुख्य मार्ग पर दिन भर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। दीपावली पर्व का बाजार में भारी असर देखने को मिला। दिन भर खरीदारों व अपने घर पहुंचने वालों को घंटों घंटों जाम में उलझना पड़ा। मुख्य मार्ग पर एक और त्योहार के सामान की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं दूसरी और बाहर रह रहे लोगों की पैतृक स्थान पर जाने की जल्दी रही। त्योहार के चलते अतिक्रमण, वाहनों व खरीदारों की भीड़ के कारण पैदल यात्री भी आने जाने के लिए मशक्कत कर रहे थे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए मुख्य जगहों पर पुलिस की व्यवस्था की गई, लेकिन भारी भीड़ के कारण पुलिस कर्मियों के भी यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.