बलरामपुर, अक्टूबर 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। दीपावली व धंतेरस पर जिले के सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर रहेंगे। अस्पताल आने वाले मरीजों को 24 घंटे आपात कालीन चिकित्सीय सुविधा मिलेगी। यही नहीं दीपावली के मद्देनजर जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अलग से बर्न वार्ड भी बनाया गया है। रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की अलग-अलग समय पर ड्यूटी लगायी जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उसके पहले आज शनिवार को धंतेरस का पर्व मनेगा। त्योहार पर कोई पटाखे आदि से अगर घायल हो जाता है तो उसे त्वरित इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में की गई है। संयुक्त जिला चिकित्सालय व जिला मेमोरियल अस्पताल में त्योहार के मद्देनजर अलग से बर्न वार्ड बनाए गए हैं। इन दोनों जिला अस्पतालों में ऐसे मरीजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.