बांका, अप्रैल 2 -- बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। त्योहारी सीजन में बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ने के कारण जाम के झाम से लोग हलकान हो गए हैं। रमजान से लेकर अब चैत्री नवरात्र को लेकर लोग खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। इसी के कारण जाम की समस्या बनी हुई है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएंगे हालात और खराब हो जाएंगे। इधर, शहर को जाम से मुक्त करने के लिए नगर प्रशासन ने डिवाइडर लगवाए थे, लेकिन जाम से फिर भी छुटकारा नहीं मिल सका। नतीजा अब भी शहर जाम की गिरफ्त में हैं। शहर के मुख्य मार्ग जैसे, गांधी चौक, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक, पुरानी बस स्टैंड, डोकानिया मार्केट, कटोरिया स्टैंड रोड समेत अन्य मार्गो पर जाम लगा रहता है। वहीं त्योहारों के नजदीक आने पर हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बाजारों में लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते जाम के झाम से घंटों तक जूझना पड़ता है। ...