सोनभद्र, फरवरी 21 -- ओबरा। आगामी होली पर्व एवं रमजान माह को लेकर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शनिवार की शाम सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में थाना ओबरा क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस रूट मार्च में प्रभारी निरीक्षक ओबरा, पुलिस बल एवं सीआईएसएफ के जवान सम्मिलित रहे। रूट मार्च क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर निकाला गया। रूट मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है। अधिकारियों के माध्यम से स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.