बहराइच, फरवरी 21 -- विशेश्वरगंज। थाना क्षेत्र के अति संवेदन शील क्षेत्र गंगवल बाजार में त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम पयागपुर अश्विनी कुमार पांडेय व सीओ हर्षिता तिवारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी के साथ गंगवल बाजार व आसपास क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस अवसर पर सभी से शांतिपूर्वक रमजान एवं होली का त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनको सचेत किया कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी पैदा की गई तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम ने क्षेत्र के अराजकतत्वों के पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। सीओ ने कहा कि अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...