हाथरस, अक्टूबर 30 -- हाथरस। शहर के अंदर के बाजारों से लेकर प्रमुख मार्गों तक रहने वाली अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या सहालगी सीजन में और ज्यादा गहरा गई है। बढ़ती जाम की समस्या के चलते राहगीरों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी शहर के अंदर के प्रमुख बाजारों में कई घंटे जाम जैसे हालत बने रहे। जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ा। शहर के अंदर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ और मथुरा-बरेली मार्ग से लेकर शहर के अंदर के कमला बाजार, बागला मार्ग, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, नजिहाई बाजार, नयागंज, रामलीला मैदान आदि इलाकों में अतिक्रमण की गंभीर समस्या है। अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क से लेकर नाली और फुटपाथ तक पर कई-कई फीट तक कच्चे और पकड़े तख्त, तिरपाल, टेबल आदि लगाकर अतिक्रमण कर रखा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.