लखनऊ, अगस्त 8 -- त्योहार के बाद मुम्बई, दिल्ली, पुणे की वापसी मुश्किल हो गई है। विमान किराया आसमान छू रहा है। मुम्बई के लिए सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट का टिकट 22 हजार रुपये तक पहुंचा फिर सीट फुल हो गई। दिल्ली का टिकट 15 हजार रुपये तक गया। ट्रैवेल एजेंसियों के अनुसार बड़े शहरों के लिए रविवार से लेकर सोमवार तक ज्यादातर फ्लाइटों की सीटें बुक हो चुकी हैं। दरअसल, बड़ी संख्या में मुम्बई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद में रह कर लखनऊ के लोग नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं। त्योहारों पर घर आते हैं फिर वापस जाते हैं। ट्रेनों में टिकट नहीं मिलता तो फ्लाइट का रुख करते हैं। यही वजह है कि टिकट के दाम रक्षाबंधन के ठीक बाद इतने ज्यादा हो गए हैं। प्रमुख शहरों के लिए रविवार को विमान किराया- - लखनऊ से मुम्बई के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 12492 का किराया 18,1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.