मऊ, मार्च 17 -- मऊ। होली पर्व बीतने के बाद अब परदेश से घर आए लोग वापस अपने-अपने काम पर लौटने लगे हैं। मऊ जंक्शन और रोडवेज डिपो पर भारी भीड़ उमड़ रहीं है। यात्रियों भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में सभी सीटें फूल चल रहीं हैं। वहीं, बसों में भी जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में यात्री बसों में खड़ा होकर तो ट्रेनों के पावदान और शौचालय में बैठकर सफर कर रहें हैं। भीड़ अधिक होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बसें भी कम पड़ जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गोरखपुर और वाराणसी रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले की आबादी लगभग 25 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर युवा गांव में काम करने की बजाए अन्य प्रदेशों में मजदूरी करना पसंद करते हैं। करीब तीन लाख लोग जिले से बाहर रहकर मजदूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.