नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में त्योहारों से पहले रविवार को प्रमुख बाजारों खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी। इस कारण कई स्थानों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। इनमें बाजार और आसपास के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। घंटों जाम में फंसे लोग इस दौरान काफी परेशान नजर आए। प्रमुख बाजार वाले इलाकों में दोपहर के बाद पैदल चलना मुश्किल भी हो रहा था। राजधानी के उत्तरी हिस्से में सदर चौक, खारी बावली, कुतुब रोड चौक, तेलीवाड़ा सिघाड़ा चौक और मेन सदर बाजार में यातायात लगभग रेंगता नजर आया। चांदनी चौक, फतेहपुरी, लालकिला, करोलबाग और आसपास के इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई। दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर, सेंट्रल मार्केट लाजपत नगर, युसूफ सराय मार्केट, ग्रीन पार्क, नेहरू प्लेस, साकेत-जे ब्लॉक और अनुपम सिनेमा मार्केट औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.