गिरडीह, अक्टूबर 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को न्यू समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में क्राइम मीटिंग की। क्राइम मीटिंग में आगामी त्योहारों व बिहार चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। एसपी ने बिहार चुनाव को लेकर जिले के बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज करने एवं हर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। एसपी ने त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में अधिक भीड़ व ट्रैफिक समस्या को लेकर भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द इसके निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं फरार चल रहे अपराधियों व वारंटियों की धर पकड़ के लिए जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान को तेज करने का निर्देश दिया। एसपी ने अपराधिक वारदातों व अवैध कारोबार पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.