जौनपुर, फरवरी 25 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन उम्मे रहिला की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था और भी बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड बैठक में सभासद परवेज कुरेशी ने मोहल्ला सैयदअली पुर में अमीन के मकान से कलीमुद्दीन के मकान तक सुरक्षा के लिए नाली पर ढक्कन लगवाने का प्रस्ताव दिया। वहीं सभासद सुनीता देवी ने आगामी होली, ईद के त्योहारों पर सभी वार्डो में साफ सफाई दुरुस्त रखने के लिए कहा। जिस पर चेयरमैन उम्मे रहिला ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए सबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्डो में इन विशेष त्योहारों तक सफाई कर्मियों की टीम लगवाकर सार्वजनिक और जरूरी मार्गो ...