हरदोई, फरवरी 10 -- पिहानी। महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को लेकर पिहानी कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर छोटेलाल की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानेदार ने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी दूसरे को असुविधा हो। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। डीजे संचालकों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार ही ध्वनि रखें। भड़काऊ गीत न बजाएं। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों से त्योहारों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। सुझाव भी लिए गए। बैठक में कई अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.