कौशाम्बी, मार्च 10 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को सीओ चायल सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने पुलिस कर्मियों संग बैठक की। उन्होंने आगामी त्योहार होली और ईद के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रतयेक गांव में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करके आने वाली शिकायत का समय से निस्तारण कर दिया जाए। बीट दरोगा और सिपाहियों को जुमा और ईद को लेकर सुअर पालकों को पाबंद करने और त्यौहार पर सुअरों को बंद रखने का निर्देश दिया। शराब का सेवन, तेज आवाज में लाउडस्पीकर न बजने देने का आदेश दिया। इस मौके पर एसओ विजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मूरतगंज अनुराग सिंह, चौकी प्रभारी हर्रायपुर जगरुप यादव समेत थाने के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.