अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस कर्मी सतर्क रहें। छोटे मोटे विवाद को मौके पर ही पहुंचकर उसका समाधान कराएं। महिला सम्बंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिले की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को कतई बख्शा न जाए। एसपी गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी में मातहतों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित किया जाए, साथ ही आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता करके फीडबैक लेने एवं थानों पर नियमित रात्रि गणना की जाए। एसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.