कौशाम्बी, फरवरी 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। होली और रमजान के मद्देनजर बुधवार को कड़ा धाम थाने में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान धर्मगुरुओं से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने-अपने अनुयायियों को शांति और भाईचारे का संदेश दें। सिराथू एसडीएम योगेश कुमार गौड़ और डीएसपी संतोष कुमार ने लोगों से समस्या भी पूछी। साथ ही उनके समाधान का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय, एसएसआई कमलेश पांडेय, उपनिरीक्षक विनोद यादव, सभासद राहुल कुशवाहा आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...