मेरठ, अक्टूबर 5 -- मेरठ। त्योहारों पर शहर से गांवों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारियों में पीवीवीएनएल अफसर जुट गए हैं। एमडी ईशा दुहन ने एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। एमडी ईशा दुहन ने पश्चिमांचल के 14 जिलों में चल रहे मरम्मत माह के तहत कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए एक सप्ताह में मरम्मत कार्यों को पूरा कराना सुनिश्चित करें। एमडी ने कहा त्योहारों पर शहर से गांवों तक शेड्यूल के मुताबिक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करानी है। उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की विशेष टीम रहेगी जो फाल्ट तुरंत अटेंड करेंगी। इमरजेंसी के लिए ट्राली ट्रांसफार्मर तैयार रखेंगे। वहीं, मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा, मुख्य अभियंता द्वितीय गुरजीत सिंह ने अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को अभी से तैयारियां करने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.