मेरठ, फरवरी 17 -- सरूरपुर थाना सरूरपुर परिसर में सोमवार को आगामी रमजान और होली को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सोमवार को आयोजित बैठक में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक हैं और किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.