पटना, सितम्बर 11 -- बिहार से दशहरा, दीपावली, छठ और होली पर दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों और कामगारों की सुविधा के लिए बस किराये में छूट के लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। त्योहारी सीजन में अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर विशेष छूट के लिए इसका उपयोग होगा। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सरकार वर्ष 2025-26 में त्योहारों पर लोक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत चलने वाली डीलक्स नॉन एसी, डीलक्स एसी और डीलक्स स्लीपर एसी बसों के किराये में राहत देगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने इस विशेष छूट योजना का खर्च अनुमानित 24.06 करोड़ रुपये बताया था। चूंकि वर्तमान बजट मद में केवल 10 करोड़ का ही प्रावधान है, इसलिए शेष राशि बिहार आकस्मिकता निधि (बीसीएफ) से अग्रिम उपलब्ध कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.