पीलीभीत, मार्च 24 -- अलविदा,ईद और नरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कोई नई परंपरा न डालने और मिलजुलकर आपस में त्योहार मनाने की अपील की गई। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम संजय कुमार सिंह ने बेठक में मौजूद जनपद के धर्मगुरूओं एवं सभ्रांत व्यक्तियों से कहा कि त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा न डाले। गोष्ठी में आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने व शासन द्वारा निर्गत आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए। एसपी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस-प्रशासन की मदद करें। किसी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को दे ताकि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.