हापुड़, मार्च 21 -- मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक डी.के.ठाकुर ने जनपद के पुलिस अधिकारियों को आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए विवेचनाओं का समय से गुणवक्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक डी.के.ठाकुर ने जनपद के पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ईद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाए। ईदगाह और मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। नवरात्रि को लेकर मंदिरों में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों को संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.