भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में अधिकारी संपन्न कराएं। त्योहार को आपसी प्रेम-सौहार्द से मनाया जाए। माहौल बिगाड़ते जो भी हत्थे चढ़ेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। यह निर्देश गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों संग आगामी त्योहार को लेकर ली पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दी। इस दौरान डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि, यूपी बोर्ड परीक्षा, होली, ईद, चैत्र नवरात्रि, श्रीराम नवमी आदि त्योहार को लोग शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं। महाशिवरात्रि त्योहार पर जिले भर में शिव बारात, झांकी, जुलूस और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे में डीजे को निर्धारित ध्वनि में ही बजाया जाए। बाबा हरिहर नाथ मन्दिर, चकवा महावीर मन्दिर, बड़े शिवधाम गोपीगंज, बाबा से...