बिजनौर, मार्च 26 -- थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया ।थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएं ।आगामी त्यौहार ईद, रामनवमी, अंबेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था बनी रहे।सभी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं ।अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में धर्मगुरु, ग्राम प्रधान, जुलूस आयोजक तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल रहे। सभी ने सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की बात कही। बैठक में ग्राम प्रधान इमरान समी, असलम प्रधान,व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद बिश्नोई, अनीश अहमद, धर्मेंद्र गिरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.