जौनपुर, फरवरी 23 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। होली और रमजान महीने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की लोगों से अपील की गई। उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय और कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाठक ने होली जुलूस के रूट की जानकारी ली। होली जुलूस के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद पाण्डेय ने पूरी जानकारी दी। साफ सफाई के मुद्दे पर चेयरमैन वसीम अहमद ने साफ सफाई कराने और पानी व्यवस्था का भरोसा दिलाया। बैठक में ईओ अलका मौर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्र, मो.असलम खान, कपूरचंद्र जायसवाल, सैय्यद ताहिर, रूपेश गुप्ता, मनीष गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...