शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- आगामी त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भवरे और अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने क्षेत्राधिकारी सदर प्रियंक जैन व क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत की मौजूदगी में की। बैठक में स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। बताया गया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी, प्रभावी गश्त और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जाएगी। आयोजकों से कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.