मैनपुरी, फरवरी 6 -- भोगांव। आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी के नेतृत्व में थाना पुलिस और आरएएफ की टुकड़ी ने नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मुख्य बाजार, पीपल मंडी, बड़ा बाजार, नगर पंचायत कार्यालय, घंटाघर और बस स्टैंड चौराहा सहित संवेदनशील इलाकों में मार्च किया। सीओ ने नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के भय की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट घनश्याम पाल, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय, निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। सपा नेता के निधन पर सांसद ने जताया शोक भोगांव। सपा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.