रामपुर, फरवरी 23 -- शाहबाद। रविवार को शाहबाद कोतवाली में ग्राम प्रधानों के साथ पुलिस ने बैठक की। बैठक में आगामी त्योहार होली, रमजान और ईद को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को चर्चा हुई। कोतवाल प्रदीप कुमार ने ग्राम प्रधानों से अपील की, त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, डीजे व जुलूस के लिए निर्धारित नियमों का पालन कराने तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने की हिदायत दी गई।बैठक में साफ किया गया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव की गांव-गांव प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में गुटबाजी शुरू हो जाती ह...