शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- होली एवं रमजान पर्व को लेकर कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने कच्चा कटरा स्थित सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां के आवास पर मुस्लिम धर्म गुरुओं व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। गुरुवार की शाम जुगुल किशोर पाल ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने भी उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि तिलहर की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे प्रदेश में मिसाल रही है। इस दौरान काशिफ़ हुसैन, शारिक हुसैन, साजिद अली, इनामुल्ला, गुलाम अहमद रज़ा, अकरम, असलम, चंदा खान, हरि शंकर, अतुल रस्तोगी, जीतू सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.