लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- महा शिवरात्रि और रमजान आदि त्योहारों को देखते हुए गुरुवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। सीओ शिवम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इलाके के तमाम धर्मगुरू, पुजारी, मौलाना, ग्राम प्रधान आदि जन प्रतिनिधि और सम्मानित लोग शामिल हुए। सीओ ने सभी से प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कोतवाल महेश चंद्र ने क्षेत्र के सभी धर्मगुरुओं से उनके यहां इन त्योहारों पर होने वाले कार्यक्रमों तथा दिक्कतों की जानकारी ली। अफसरों ने डीजे मालिकों को समय का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। सिंगाही। थाना परिसर में भी एसओ मनीश सिंह की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मंदिर समितियों के पदाधिकारी और संभ्रांत लोग पहुंचे। बैठक में गांवों में महाशिवरात्रि पर मंदिरों में होने ...