सहारनपुर, सितम्बर 12 -- जिले में यातायात पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल किया है। इसके तहत बड़े वाहनों के लिए नो-एंट्री अब सुबह छह से रात बजे तक रहेगी। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि महानगर में मेला गुघाल इन दिनों चल रहा है। आगामी दिनों में महानगर सहित जिले भर में रामलीला का मंचन भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र महोत्सव की भी शुरूआत होगी, जिसके तहत मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शाकम्भरी देवी मंदिर भी रोजाना जाएंगे। इसके साथ ही नवरात्र और रामलीलाओं को लेकर महानगर में रोजाना अलग-अलग इलाकों में शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी। ऐसे में देर रात्रि तक सड़कों पर भीड़ रहेगी। इसके चलते यातायात व्यवस्था में फेरदबल किया गया है। शुक्रवार से आठ अक्टूबर तक महानगर में नो एंट्री का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.