बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में सुरक्षा एवं यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ भास्कर कुमार मिश्रा द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नगर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों विशेषकर बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जो ई-रिक्शाओं के प्रवेश पर विशेष नजर रखेंगे। नगर में दीपो के पर्व की श्रंखला व त्योहारों के समय बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए, प्रशासन ने यह कदम उठाया है ताकि बाजारों में लोगों की आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात बाधित न हो। पुलिसकर्मियों की तैनाती बाजारों के मुख्य मार्गों पर की गई है, जो इस आदेश को लागू कराने के लिए निगरानी करेंगे। सीओ ने बताया कि यदि कोई ई-रिक्शा चालक इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.