शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली और रमजान के मददेनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा 107 /16 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। पाबंद होने के बाद अब हर व्यक्ति को 800 से 1000 रुपये मुचलका जमानत के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस ने आवाज उठाई है। कांग्रेस का कहना है कि गरीबों को पाबंद किया जा रहा है, जिन पर मुचलका जमानत के लिए हजार रुपये तक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसे बंद कराया जाए। पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसपी देहात को दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि होली के त्यौहार एवं रमजान के महीने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 107 /16 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है । इस कार्रवाई के अंतर्गत पुलिस द्वारा अपराधियों के अतिरिक्त सामान्यजनों को भी मुचलका में पाबंद करने की कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.