लखनऊ, सितम्बर 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश की वजह से खराब हुई सड़कों की स्थिति त्योहारों से पहले सुधारने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि हाई-वे हों या एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कें हों या नगरीय क्षेत्र की सड़कें, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ समेत त्योहारों के पहले ठीक की जाएं। त्योहारों में लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रदेश की कुल 6,78,301 सड़कें, जिनकी लंबाई 4,32,989 किमी है, में से 44,196 किमी को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि 649 मार्ग संतोषजनक स्थिति में हैं, जबकि 114 मार्ग असंतोषजनक स्थिति में पाए गए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि लक्ष्य के सापेक्ष 21.67% प्रगति दर्ज हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.