रांची, मार्च 27 -- रांची। त्योहारों को देखते हुए रांची जिले के सभी पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों का अवकाश उपायुक्त ने रद्द कर दिया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि ईद, सरहुल और रामनवमी शहर में उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारी, दंडाधिकारियों का अवकाश रद्द करने का आदेश दिया गया है। जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मी और पदाधिकारियों को इस अवधि में विशेष परिस्थिति में उपायुक्त से अवकाश स्वीकृत कराकर ही जाने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.