गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास परियोजनाओं, त्योहारों की तैयारियों और बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहे और पुलिस-प्रशासन सतर्कता के साथ कार्य करे। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करें। होली के लिए पूरी तैयारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने विरासत गलियारा का निर्माण सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.