मथुरा, नवम्बर 6 -- मथुरा। त्योहारी सीजन अक्तूबर के महीने में मथुरा जंक्शन ने रिकॉर्ड कमाई की है। एक महीने में जंक्शन से 8.6 लाख यात्रियों ने अनारक्षित टिकटें खरीदीं, जिससे रेलवे को 7.48 करोड़ की आय हुई। जंक्शन से हुई ये कमाई आगरा मंडल में सर्वाधिक रही है। बुधवार को आगरा मंडल ने इस वर्ष अक्तूबर के महीने में अनारक्षित टिकटों से हुई आय का ब्योरा जारी किया। जिसमें आगरा मंडल से यात्रा करने वाले अनारक्षित यात्रियों की संख्या 23.8 लाख रही। मंडल की आय 18.49 करोड़ रुपये हुई। यह पिछले वर्ष अक्तूबर 2024 की तुलना में 41.68 प्रतिशत अधिक है। वहीं यात्री संख्या में भी 22.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो कि करीब 4.30 लाख यात्रियों की वृद्धि है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए डीआरएम गगन गोयल और सीनियर डीसीएम हर्षिकेश मौर्य ने विभागीय अधिकारियों और कर्...