बदायूं, अक्टूबर 4 -- बदायूं। त्योहारी सीजन में बाजार ने चमक छोड़ना शुरू कर दी है। धनतेरस एवं दीपावली पर बिक्री के लिए बाजार सजकर अभी से तैयार है। धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों ने अभी से बुकिंग कराना शुरू कर दी है। ग्राहकों के लिए निश्चित उपहार से लेकर तमाम लुहाभने ऑफर दिए जा रहे हैं। नवरात्र की शुरुआत के बाद से बाजार में रौनक बढ़ने लगी है ऑटोमोबाइल्स बाजार से लेकर सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा बाजार पूरी तरह से खरीदारों से गुलजार है। धनतेरस पर खरीदारी करने वाले लोग पहले से अपनी पसंद के आइटम बुक करा रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ ऑटोमोबाइल शोरूम पर बाइक एवं स्कूटी की बुकिंग के लिए उमड़ रही है। इसके अलावा धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषण खरीदने के लिए भी लोग अपनी-अपनी पसंद के आइटम अभी से बुक करा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लोग वॉशिंग मशीन, फ्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.