नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में नकली घी और नकली मावा जैसे खाद्य पदार्थ खपाने वाले गिरोह भी सक्रिय हो चुके हैं। इसी बीच गुरुवार को दिल्ली पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उसने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चल रही नकली शुद्ध घी की तीन अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारकर वहां से 1600 किलोग्राम नकली घी जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने इस काम में लगे छह आरोपियों को भी धर दबोचा। आरोपी सस्ते वनस्पति घी और रिफाइंड तेल की मदद से नकली घी बनाते थे। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी (क्राइम) विक्रम सिंह ने बताया कि दशहरा और दीवाली पर्व के दौरान बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए शहर में बड़े पैमाने पर मिलावटी घी खपाने से जुड़ी खुफिया जानकारी मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.