अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। एक दिन बाद करवाचौथ है। इसके बाद दीपावली पर्व आएगा। लोगों ने त्योहारों को लेकर खरीदारी शुरु कर दी है। मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते रास्तों पर जाम लगने लगा है। बुधवार को नौरंगाबाद पुल जाम से जूझता रहा। नौरंगाबाद पुल पर वैसे तो हमेशा वाहनों की संख्या अधिक रहती है। लेकिन बुधवार की दोपहर तीन बजे करीब ज्यादा जाम की स्थिति दिखी। वाहनों की लाइन एटा चुंगी चौराहे से लगनी शुरु हो गई। वाहनों का दबाव इतना था कि नौरंगाबाद पुल से रामलीला मैदान के आगे तक वाहनों की लाइन लगी हुई थी। किसी को जाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। जाम से बचने के लिए लोग नौरंगबाद पुल से उतरते ही सीधे न जाकर वाहनों को दूसरी दिशा में वैकल्पिक मार्गों की तरफ ले जाते दिखे। पुल पर लगे इस जाम में चार पहिया वाहनों के अ...