पूर्णिया, सितम्बर 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादददाता। त्योहारी मौसम आते ही उचक्के एक्टिव होने लगे हैं। ये विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसा देने में लगे हुए हैं। ताजा मामला मरंगा थाना के शिवनगर निवासी बसंती देवी के साथ घटी है। उसके पति अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दो व्यक्ति अगरबत्ती लेकर आए। उन्होंने इसे सूंघने के लिए कहा। जैसे ही महिला ने इसे सूंघा कि वह मूर्छित हो गई। मौका पाकर उचक्के ज्वेलरी लेकर चंपत हो गए। उन्होंने बताया है कि पुलिस को उन्होंने जानकारी दी है। हालांकि मरंगा थाना के अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत ने इस तरह की किसी भी घटना से अनभिज्ञता जताई है। भले ही पुलिस इस मामले से अब अंजान है, परन्तु त्योहारी मौसम में उचक्कों के द्वारा घटना को अंजाम देने के मामले सामने आते रहते हैं। पिछले साल शहर के मधुबनी थानाक्षेत्र में एक अधिवक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.