बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पुलिस ने किन्नर मुस्कान गुरु सपना निवासी रेहरवा थाना कप्तागनंज की तहरीर पर केस दर्ज किया है। मुस्कान गुरु का आरोप है कि विपक्षियों ने नगर थाने के पोखरा गांव में गत सात मार्च की शाम त्योहारी मांगने पर भगाया और अपशब्द कहते हुए धक्का दे दिया। गाड़ी के पास आकर उन्हें व उनके ड्राइवर से उलझ गया। जाते-जाते विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी थाने के भोयर उपाध्याय निवासी उमेश उर्फ पिन्टू उपाध्याय व सुरेश उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.