देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। डीएम ने त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था के लिए 12.20 लाख स्वीकृत किए हैं। 7.20 लाख की प्रथम किस्त जारी की है। जिलाधिकारी के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति ने पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था को 12.20 लाख का प्राक्कलन के अनुसार धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त जारी कर दी है। प्राक्कलन तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी, मयूर विहार को प्रस्तुत किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...