विकासनगर, दिसम्बर 4 -- लोक निर्माण विभाग की ओर से त्यूणी-मोरी-पुरोला-नौगांव राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी करने का स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए गुरुवार को अधिकारियों का घेराव किया। लोगों ने कहा कि उनके पास जमीन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मौजूद हैं लेकिन लोनिवि अतिक्रमण के नाम पर उन्हें अपनी ही जमीन से हटाने की कोशिश कर रहा है। गुरुवार को मार्ग का सीमांकन करने पहुंचे लोनिवि अधिकारियों को स्थानीय जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। लोग सुबह ही बड़ी संख्या में त्यूणी-मोरी-पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर पहुंचे और अधिकारियों से सीमांकन कार्य रोकने की मांग की। कहा कि त्यूणी गेट बाजार से माटल बस्ती तक राजमार्ग के दोनों किनारो पर बसे लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है जबकि वे अपनी जमीन पर ही बसे हुए हैं। किसी भी परिवार ने राजमार्...