विकासनगर, फरवरी 6 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को कोटी कनासर से त्यूणी तक लोगों को सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी दी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने त्यूनी मैक्सी टैक्सी यूनियन के चालकों को सड़क सुरक्षा का पालन करने लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वाहन की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण का प्रमाण पत्र, परमिट वैध होने चाहिए साथ ही ऐसे चालक ही गाड़ी चलायें जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...