विकासनगर, मार्च 21 -- जिलाधिकारी सविन बसंल ने दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी का भ्रमण कर वहां आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जहां क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना, वहीं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। यहीं नही जरूरतमंद और असहायों के लिए डीएम का यह शिविर वरदान साबित हुआ। बहुउद्देशीय शिविर में आए सुनीर निवासी जगतराम पुत्र कालसू, सुमित पुत्र जगतराम जो दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन के लिए लंबे समय से भटक रहे थे, डीएम के संज्ञान में प्रकरण आते ही जहां उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बना और पेंशन की औपचारिता भी पूर्ण की। वहीं फनार निवासी दुर्गा देवी ने डीएम को अपनी परिस्थिति सुनाते हुए बताया कि उनकी पति की मृत्यु पिछले वर्ष हो गई। उनके पांच बच्चे हैं। जिनका भरण-पोषण वह मजदूरी कर कर रही हैं। उनका बिजली का बिल 18 हजार रुपये आया है। उन्होंने डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.