विकासनगर, अगस्त 24 -- त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी तक सड़क सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया है, जिससे एनएच पर यात्रियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। इस मार्ग पर चिल्हाड़ गांव के नीचे से शिलावड़ा गांव के नीचे तक क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। इसके साथ ही त्यूणी के लालपुल से कचाणू धार तक के डेंजर जोन में सड़क की चौड़ाई मात्र साढ़े तीन से चार मीटर तक है। डेंजर जोन होने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जागड़ा पर्व के लिए इस मार्ग से हजारों श्रद्धालु महासू धाम हनोल के लिए आवागम करेंगे। ऐसे में क्रैश बैरियर नहीं होने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी। जौनसार बावर क्षेत्र की लाइफ लाइन कही जाने वाली त्यूणी-चकराता सड़क एक दशक से अधिक समय से राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधीन है। एक दशक से अधिक समय बाद भी राष्ट्रीय रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.