कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित सुभाष अकादमी में चल रही श्रीराम कथा में आचार्य पं.प्रशांतानंदजी महाराज चंदन ने कहा कि श्रीराम कथा जीव को प्रेम से जोड़ती है। यह प्रेम की गाथा है, त्याग का स्वरूप है और तप का दर्शन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ तथाकथित समाज विरोधी लोग देश को तोड़ऩे का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति द्वारा ब्राह्मणों व गया तीर्थ पर की गई टिप्पणी को गलत बताते हुए कहा कि यह सभी तीर्थ भगवान हैं, जिनके प्रति सभी का श्रद्धा होनी चाहिए। संतों ने अपने तप व तपस्या त्याग कर इन तीर्थ स्थानों को महत्व प्रदान किया। यह किसी भी विशेष व्यक्ति के एकाधिकार का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि सनातनी परंपरा में भगवान बुद्ध को विष्णु भगवान का 9वां अवतार माना जाता है, जिन्होंने अवत...