बदायूं, अक्टूबर 2 -- बदायूं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति द्वारा आवास विकास कालोनी में पांच दिवसीय वैदिक रामकथा का अयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के करनाल से पधारी आर्य विदुषी कथा वाचिका अंजलि आर्य ने पहले दिन रामायण और पुत्रेष्टि यज्ञ का महत्व बताया। उन्होंने सनातन संस्कृति में यज्ञ की महिमा का वर्णन किया। दूसरे दिन प्रभु श्री राम की बाल लीलाओं से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। समाज में बिगड़ते पारिवारिक संबंधों को कैसे पुनर्स्थापित किया जाये के बारे में विस्तार से बताया। जिसको श्रोताओं ने बहुत सरहा और आत्मसात करने का वचन दिया। तीसरे दिन भगवान राम के वन गवन की लीला का वर्णन बहुत ही मार्मिक ढंग से पेश किया। कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने राजपाट त्याग कर अपने मातापिता की आज्ञा का पालन किया उसी प्रकार हम सबको भी त्याग और बलिदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.