देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। ऊर्जा निगम की सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने त्यागी रोड स्थित एक धार्मिक स्थल के आवासीय परिसर में बिजली चोरी पकड़ी है। टीम ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता (रेसकोर्स) किरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर ऊर्जा भवन की विजिलेंस टीम एमडीडीए कॉलोनी, लोहियापुरम (त्यागी रोड) स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर शक्तिपीठ पर चेकिंग के लिए पहुंची। जांच में सामने आया कि मंदिर के प्रथम तल पर बने घर में गिरीश धस्माना (पुत्र शिव चरण धस्माना) द्वारा बिजली के पोल से एलटी लाइन में डायरेक्ट केबल जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...