हरिद्वार, नवम्बर 4 -- श्रीसनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली तथा सप्तऋषि आश्रम के संस्थापक गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की 136वीं जयंती पर बुधवार को श्रीमिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों तथा सामाजिक समरसता बढ़ाने में उनकी भूमिका को याद किया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि गोस्वामी गणेश दत्त महाराज देशभर में शिक्षा की अलख जगाने वाले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने सैकड़ों शिक्षण संस्थानों की स्थापना की और हरिद्वार-कनखल में श्रीमिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सप्तऋषि आश्रम और संस्कृत विद्यालय की नींव रखकर समाज को मजबूत आधार प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.